|   मुख्य़ पष्ठ | हमारे बारे में  |    कैरियर |     ई-मेल शिकायत दर्ज करें

|    टेंडर

|     नेटिस

|      अंग्रेजी

   
||| NMDC |||

भू-सांख्यिकी केन्‍द्र

भू-सांख्यिकी केन्‍द्र की स्‍थापना 1994 में सांतर द ज्‍योस्‍टेटिस्‍टीकी, एकोल दे मीन, फोनतेनब्‍लो फ्रांस और फ्रेंच सरकार के सहयोग से हुई। भू-सांख्यिकी क्षेत्र में भू-वैज्ञानिकों, खनन एवं कम्‍प्‍यूटर अभियंताओं को प्रशिक्षण देने और भू-सांख्यिकी अयस्‍क भण्‍डार अनुमान हेतु परामर्शी सेवाओं के उद्देश्‍यों को ले कर भू-सांख्यिकी केन्‍द्र की स्‍थापना हुई। इस केन्‍द्र ने अब तक कई कार्यशालाओं और प्रशिक्षण के माध्‍यम से 45 विभिन्‍न संगठनों के लगभग 200 व्‍यक्तियों को प्रशिक्षित किया है। कुछ संगठन, जिसमें सेल, मालको और एपीएमडीसी सम्मिलित हैं,  को अपनी परामर्शी सेवाएं दी हैं। यह केन्‍द्र, खनिज उद्योगों के लिए उपयुक्‍त बहुत ही व्‍यावहारिक भू-सांख्यिकी साफ्टवेयर और कम्‍प्‍यूटर हार्डवेयर से सज्जित है। भू-सांख्‍यिकी केन्‍द्र के सभी अधिकारी सांतर द ज्‍योस्‍टेटिस्‍टीकी फोनतेनब्‍लो फ्रांस से प्रशिक्षित हैं जो कि भू-सांख्यिकी का उद्भव स्‍थान है।

 
केन्‍द्र निम्‍नांकित में परामर्श प्रदान कर सकता है  :
 

-     उपयुक्‍त भू-सांख्यिकी तकनीकी सहित भू-सांख्यिकी अयस्‍क भण्‍डार अनुमान (क्रीगिंग, को-क्रीगिंग आदि)

-     यथेष्‍ठ ड्रिलिंग ग्रिड का निर्धारण

-     पिट ओपटीमाईजेशन

वैश्विक रीकवरेबल भण्‍डारों के निर्धारण के लिए चेंज ऑफ सपोर्ट सहित नान लीनिअर तकनीकी का उपयोग। इन तकनीकों सहित किसी भी सपोर्ट के लिए वैश्विक रीकवरेबल भण्‍डार का अनुमान लगाया जा सकता है और ग्रेड टन्‍नेज कर्वस को ड्रा किया जा सकता है।

 

-     प्रत्‍येक बैंचों के स्‍थानीय रीकवरेबल भण्‍डारों के अनुमान हेतु डिस्‍जन्टिक क्रीगिंग का उपयोग।

-     निक्षेप की भिन्‍नता को जानने के लिए कन्‍डीशनल स्‍टीमूलेशन।  

Top

 
 

||| NMDC |||

एन एम डीसी

कापी राईट @2007NMDC.CO.IN  सभी अधिकार सुरक्षित  कापी राईट @2007.NMDC Limited.सभी अधिकार सुरक्षित